Thursday, July 12, 2018

Nokia X6 new model features

Nokia X6 का आया नया Polar White अवतार, 6 जीबी रैम और ड्यूल रियर कैमरा से है लैस




एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया एक्स6 का एक नया कलर वेरिएंट लॉन्च किया है। कंपनी ने इस फोन का पोलर व्हाइट कलर पेश किया है। इससे पहले इसे डार्क ब्लू और स्टारी ब्लैक कलर में उतारा गया था। इसकी कीमत 1699 चीनी युआन यानी करीब 17,600 रुपये है। इस कलर वेरिएंट के साथ यह फोन 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इससे पहले वनप्लस 6 के रेड वेरिएंट को लॉन्च किया गया था।

नोकिया एक्स6 की डिटेल्स:
यह फोन फिलहाल चीन में ही उपलब्ध है। इसे एक्सक्लूसिवली JD.com से खरीदा जा सकता है। इसमें 5.8 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर से लैस है। ग्राफिक्स के लिए उसमें एड्रेनो 509 जीपीयू दिया गया है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के सहारे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का रियर कैमर दिया गया है। साथ ही 16 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर भी मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए 3060 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिल है। इसके तहत फोन में नए फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं। नए अपडेट में एख फीचर दिया गया है जो एप्स को हाइड करने में सक्षम है।

वनप्लस 6 रेड एडिश
वनप्लस 6 के मार्वल एडिशन के बाद कंपनी ने इसका एक और वेरिएंट रेड एडिशन को लॉन्च किया है। इस एडिशन में फोन को डार्क रेड फिनिश दी गई है। इसमें ऑप्टिकल कोटिंग के साथ ही ग्लास के 6 पैनल्स दिए गये हैं। अमेजन पर यह एडिशन 16 जुलाई से 39,990 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

No comments:

Post a Comment