Wednesday, December 5, 2018

जियोफोन को टक्कर देगा गूगल का नया 4G फीचर फोन, कीमत सिर्फ 500 रुपए

जियोफोन को टक्कर देगा गूगल का नया 4G फीचर फोन, कीमत सिर्फ 500 रुपए




गैजेट डैस्क : जियोफोन को टक्कर देने के लिए गूगल ने नया 4G फीचर फोन लॉन्च कर दिया है। इंडोनेशिया में आयोजित गूगल फार इंडोनेशिया इवेंट के दौरान इस WizPhone WP006 नामक फोन को पहली बार दिखाया गया है। आपको जानकार हैरानी होगी कि इसकी कीमत इंडोनेशिया में IDR 99,000 रखी गई है जोकि भारत की करंसी के हिसाब से 490 रुपए बनती है। वहीं अमरीका में इसे सिर्फ 7 डॉलर में लाया जा सकता है। यानी इसे अब तक का सबसे सस्ता 4G फीचर फोन कहें तो गलत नहीं होगा।

इस फीचर फोन के डिजाइन को काफी हद तक JioPhone की तरह ही बनाया गया है। वहीं इसमें गूगल असिस्टेंट की सपोर्ट भी दी गई है यानी आप अपनी आवाज़ से भी इसे कमांड दे सकते हैं। Kai ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित इस फोन में व्हाट्सएप का स्पैशल वर्जन पहले से ही इंस्टाल्ड होने की जानकारी है।


फोन के स्पैसिफिकेशन्स

डिस्प्ले               2.4 इंच की QWVGA
प्रोसैसर              ड्यूल कोर 1GHz (क्वालकोम MSM8905)
रैम                      512MB
इंटर्नल स्टोरेज         4GB
एक्सपैंडेब्ल स्टोरेज    128GB
ऑपरेटिंग सिस्टम      KaiOS
बैटरी                      1,800 mAh
रियर कैमरा              2 मेगापिक्सल
सैल्फी कैमरा      VGA
कनैक्टिविटी फीचर्स   Wi-Fi और ब्लूटुथ
स्टैंडबाय टाइम       250 घंटे

No comments:

Post a Comment